सार्वजनिक सूचना
नकली नौकरी के ऑफर से सावधान रहें ️
हम, ध्यानचंद फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स, खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और पारदर्शी, मेरिट-आधारित एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमारे द्वारा पेशेवरों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की भर्ती और चयन पूरी तरह से हमारी स्वयं की टैलेंट एक्विज़िशन एवं एचआर टीम के माध्यम से की जाती है।
हम चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में किसी भी व्यक्ति से कोई भी शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट या प्रोसेसिंग फीस नहीं मांगते हैं।
हम किसी भी तीसरे पक्ष को ध्यानचंद फाउंडेशन की ओर से नौकरी या अन्य किसी भी अवसर का ऑफर जारी करने के लिए अधिकृत नहीं करते हैं।
हाल ही में ऐसे मामलों की जानकारी मिली है, जहाँ धोखेबाज हमारे नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। ये धोखाधड़ी ईमेल, फोन कॉल, एसएमएस, वेबसाइट, या पत्राचार के माध्यम से की जाती है।
हम सभी संभावित कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या संस्था से संपर्क न करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात स्रोत से प्राप्त अटैचमेंट न खोलें।
ध्यानचंद फाउंडेशन कभी भी आपके क्रेडिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत जानकारी, या किसी भी प्रकार की राशि के जमा की मांग नहीं करता है, न ही नौकरी, प्रतियोगिता, प्रचार अभियान या अन्य किसी अवसर के लिए कोई शुल्क वसूलता है।
सभी आधिकारिक अवसर एवं सूचनाएं केवल हमारे आधिकारिक चैनल पर उपलब्ध होती हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें:
https://dhyanchandfoundation.org
📧 किसी भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की सूचना के लिए हमसे संपर्क करें:
📩 info@dhyanchand.org
⚠️ कृपया ध्यान दें:
- ध्यानचंद फाउंडेशन से आने वाले सभी आधिकारिक ईमेल केवल @dhyanchandfoundation.org डोमेन से ही भेजे जाते हैं।
- हम कभी भी मुफ्त ईमेल सेवाओं जैसे Gmail, Yahoo Mail, Rediffmail, Hotmail आदि का उपयोग नौकरी ऑफर या आधिकारिक संचार के लिए नहीं करते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर सतर्क रहें और खेल क्षेत्र की पवित्रता की रक्षा करें।
ध्यानचंद फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स
खेलों में उत्कृष्टता के लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट आधारित दृष्टिकोण के साथ प्रतिबद्ध।
Public Notice
Beware of Fake Job Offers ️
We, at the Dhyan Chand Foundation for Excellence in Sports, are committed to promoting excellence in the field of sports through a transparent, merit-based, and fair selection process. Recruitment and selection of professionals, volunteers, and associates are conducted solely by our in-house Talent Acquisition and HR team.
We do not ask for any fee, security deposit, or processing charge at any stage of the selection process.
We do not authorize any third party to issue job offers or offer any opportunity on behalf of the Dhyan Chand Foundation.
Recently, we have come across cases where fraudsters have been misusing our name to collect money from unsuspecting individuals. These scams are typically carried out through fake emails, phone calls, SMS, websites, or letters.
We strongly urge all prospective employees, volunteers, associates, and the general public to avoid contacting or dealing with any unauthorized person or organization.
Do not click on any suspicious links or open attachments received from unknown sources.
The Dhyan Chand Foundation never asks for your credit card number, personal information, or any form of deposit for employment, contests, promotional campaigns, or any other opportunity.
All official opportunities and notifications are available only through our official channels:
Visit our official website for authentic information:
https://dhyanchandfoundation.org
For any queries or to report suspicious activity, please contact us at:
info@dhyanchand.org
Please note:
- All official emails from the Dhyan Chand Foundation are sent only from the domain @dhyanchandfoundation.org.
- We never use free email services such as Gmail, Yahoo Mail, Rediffmail, Hotmail, etc., for job offers or official communication.
Let us all remain vigilant and protect the integrity of the sports ecosystem.
Dhyan Chand Foundation for Excellence in Sports
Committed to transparency, fairness, and a merit-based approach in promoting excellence in sports.




